उज्जैन पुलिस द्वारा क्वॉरेंटाइन चेकिंग पार्टी और कंटेनमेंट एरिया सर्विलांस टीम का किया गठन, पेट्रोलिंग कर वीडियोग्राफी से रखेगीं निगरानी


उज्जैन। आदरणीय पुलिस महानिरीक्षक महोदय उज्जैन जोन के मार्गदर्शन  एवं पुलिस अधीक्षक महोदय  उज्जैन के निर्देशन मे कन्टेनमेंट एरिया की निगरानी हेतु मोबाइल सर्विलांस टीम एवं संदिग्ध हालात वाले व्यक्तियो जिनको क्यूरेंटाइम मे रखा गया उनको चेक करने के लिए क्यूरेंटाइम चेकिंग पार्टी तैयार की गई है।
    मोबाइल कन्टेनमेंट एरिया सर्विलांस टीम उज्जैन के सभी 12 चिन्हित कन्टेनमेंट एरिया मे पेट्रोलिंग कर वीडियोग्राफी की जावेगी व उल्लघंन करने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
          इसी प्रकार क्यूरेंटाइम चेकिंग पार्टी सूची के साथ घर व सेन्टर पर जाकर क्यूरेंटाइम मे रखे गए व्यक्तियो को चैक कर रिपोट्र्स देगी तथा आवश्कतानुसार मदद भी करेंगे।इस पार्ट में पुलिस के अलावा नगर निगम के कर्मचारियों को भी रखा गया है।सभी के कॉल साइन एवं सेक्टर को निर्धारित किया गया है।समय सुबह 9 से दोपहर 1बजे तथा दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक क्रियाशील रहेगी| सभी को कम्युनिकेशन हेतु वायरलेस के मेनपक सेट दिये गए है एक सूबेदार को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है जो पुलिस कंट्रोल रूम व कोरोना कंट्रोल रूम के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेगा।