राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उज्जैन दर्शन के लिए आये तो बढेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार, महाकाल भस्मारती में शामिल होकर  ट्रंप को भी होगा अलौकिक अनुभव


नईदिल्ली/उज्जैन। भारत दौरे- ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ 24-25 फरवरी को भारत आ रहे हैं। बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर भी साथ आ रहे है।इस दौरान यदि ट्रंप परिवार सहित उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए  आते है तो उन्हें अद्भुत अलौकिक अनुभव प्राप्त होगा। 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापक  पैमाने पर इतंजाम किये है। दो बडे देशो  के प्रमुख नेताओं की इस दोस्ती की तरफ दुनिया भर की नजरे है।


एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 24 फरवरी की दोपहर अहमदाबाद पहुंचेंगे. ट्रंप की बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा के लिए रवाना होने से पहले ट्रंप अहमदाबाद से आगरा की यात्रा पर जाएंगे।


महाशिवरात्रि के महोत्सव की दुनिया भर में धूम है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है। विश्व चौधरी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद तक आ ही रहे है तो क्या सम्भव है की वे उज्जैन आ जाये। यदि ऐसा होता है तो उज्जैन से अमेरिका तक अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवसाय के साथ साथ ख्याति भी बढ़ेगी। वैसे भी महाकाल की नगरी में देश विदेश से तमाम सेलेब्रिटीज़ बाबा के दर्शन के लिए आती है। ट्रंप इस बार नही तो अगली बार भारत दौरे के दौरान जब आये तो उज्जैन का टूर जरूर बनाकर आये।