गरीब दिव्यांग के लिए उज्जैन नगर निगम कमिश्नर सचमुच बने ऋषि


उज्जैन। देवास गेट पर एक गरीब दिव्यांग अमर सिंह पिता चरण सिंह ग्राम बलवा थाना मक्सी जिला उज्जैन उम्र करीब 75 वर्ष दोनो हाथों से घिसट कर चलने को मजबूर था। यह द्रवित दृश्य जब उज्जैन नगर निगम कमिश्नर ऋषि कुमार गर्ग ने देखा तो त्वरित निर्णय लेते हुए, नगर निगम के रेन बसेरे में गरीब दिव्यांग को स्थायी तौर पर रहने की व्यवस्था की। दोनो समय भोजन भी वही पर करने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही दिव्यांग अमर सिंह  को  ट्रायसिकल भी तुरन्त मुहैय्या कराई गई। ये सब सुविधाओं की सौगात पाकर दिव्यांग अमर सिंह को निगमायुक्त के रूप में सचमुच जैसे कोई  ऋषि मिल गया हो।
कंपकपाती भीषण ठंड में जिस तरह से दिव्यांग अमर सिंह को न सिर्फ स्थाई तोर पर छत मिल गई बल्कि दो वक्त का भोजन और चलने फिरने के लिए ट्रायसिकल मिलना किसी नई जिंदगी से कम नही है।। निगमायुक्त ऋषि गर्ग के आदेश पर अपर आयुक्त मनोज पाठक समेत तमाम जिम्मेदारो ने इस अतिमहत्वपूर्ण कार्य को त्वरित क्रियान्वित किया।।
देवासगेट  पर निगमायुक्त ऋषि गर्ग की इस पहल को जिसने भी देखा सुना उन्होंने  इस कार्य की सराहना की।।