अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस से जागरूकता अभियान, स्वास्थ -शिक्षा और स्वच्छता का महिला विंग देंगी सन्देश


उज्जैन। विश्व मे कोरोना वायरस से लेकर अन्य लाइलाज बीमारियों से बचाव -रोकथाम से लेकर जागरूकता को लेकर आज अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस से एक अभियान की शुरुआत की जाएगी।


समाजसेवी श्रीमती ममता मिश्रा संभागीय अध्य्क्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज उज्जैन ने बताया कि आज महिला दिवस से महिलाओं को सामाजिक तौर पर सशक्त बनाने की पहल शुरू की जा रही है। जिसमे शहर के सभी 54 वार्डो में बारी - बारी से महिलाओं से सम्पर्क किया जाएगा। महिला विंग ही महिलाओं को स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगी। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। कोरोना वायरस से बचने के लिए घर और बाहर सफाई रखते हुए  एक दूसरे से हाथ मिलाने से भी परहेज किया जाना चाहिए। 


अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह भी  संकल्प ले कि हम भारत की एकता- अखंडता ओर सम्प्रुभता बनाये  रखेंगे। महिलाओं के मान -सम्मान की रक्षा करेंगे । देश मे फैली  कुरीतियों को दूर कर मातृशक्ति का मान  बढ़ाएंगे। बाल विवाह का विरोध करेंगे। समाजसेवी ममता मिश्रा ने बताया की आज प्रत्येक क्षेत्र मे महिलाएं पूर्ण  शक्ति  से एक नई पहचान बना रही है। अवाम को नए आयाम ओर बेहतर  मक़ाम दे रही है ।घर परिवार व  के साथ ही विभिन्न कार्यक्षेत्र में अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद कर रही है।  आईएएस  आईपीएस  डॉक्टर  इंजीनियर पायलट  से लेकर बड़े बड़े पदों पर आसीन  हो रही है। राजनीति में अहम पदों पर पदस्थ होकर आने वाली पीढ़ी को अच्छा सन्देश दे रही है।  सब्जीवाली या कामवाली बाई हो ,काम कोई छोटा नही होता महिला अपने पैर पर खड़ी होकर परिवार का भरण पोषण कर रही है। महिला शक्ति अपने  कर्म के प्रति समर्पित है ।ऐसे में महिलाओं का सम्मान बरकरार रखना हम सब की जिम्मेदारी है। महिलाओं के  प्रति हमारी सोच सकारात्मक रखे और उनकी सुरक्षा के प्रति सतर्क और सज़ग रहे।  महिला सिर्फ महिला नहीं बल्कि एक माँ बहन पत्नी बेटी ओर बच्चों की बेहतरीन दोस्त  भी होती है।ऐसी कुशल मार्गदर्शक प्रेरणामयी सभी नारीशक्ति को प्रणाम करती हूं ।