ठेकेदार के भुगतान से मजदूर की मजदूरी मिलती है लिहाजा भुगतान प्रकरणों को लम्बित ना रखें - आयुक्त


उज्जैन: कार्य में बिलम्व करने वाले और आदेश के पश्चात भी कार्य नही करने वाले ठेकेदारों को सचेत के साथ ही सम्पन्न हो चुके कार्यो के भुगतान की भी चिंता करें। अधिकारी याद रखें ठेकेदार के भुगतान में उन मजदूरों की मजदूरी भी सम्मिलित होती है जो तपती हुई धुप में अपना पसीना बहाते है। सोचे यदि आपके वेतन में बिलम्व हो तो कैसा लगेगा।
यह बात आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने कही। झोनवार विभिन्न निर्माण कायों की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने कहा कि गत बैठक में दिये गए निर्देशों अनुसार क्या कार्यवाही की गई?       इंजिनियरों द्वारा बताया गया कि झोन क्रमांक 4, 5, एवं 6 के विभिन्न क्षैत्रों में डामरीकरण एवं पेचवर्क कार्य कराया गया है। अब झोन क्रमांक 1, 2, व 3 के विभिन्न क्षैत्रों में कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न निर्माण कार्य भी आरंभ किये जा चुके हंै।
आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने निर्देशित किया कि शासकीय कार्य करने में समय की कोई पाबंदी नही है। चूंकि शाम 07ः00 बजे बाद भी कार्य किये जा सकते हैं। लिहाजा निर्माण कार्यों को गति देते हुए रात्री में भी कार्य कराए जाना सुनिश्चित करें।
जलभराव के क्षैत्रों में जो कार्य अपेक्षित होकर शेष है उन्हें प्राथमिकता के साथ कराएं। कीचड़ निवारण की समस्या का भी स्थाई समाधान करंे। याद रखें जनहित में क्या कार्य आवश्यक है यह सम्बंधित इंजीनियर स्वयं देखें और बिना किसी विलम्ब के कार्य कराए जाना सुनिश्चित करें।
बड़े कर्यो में बुधवारिया हाट बाजार निर्माण कार्य को अब हर हाल में पूर्ण कराएं। मैं चाहूंगा कि अगला हाट आने से पूर्व हाट बाजार के सभी कार्य पूर्ण हो जाएं। इसी के साथ ही अन्य समस्त बड़े कार्यो की रूकावटों को दूर करते हुए कार्यो को गति दें।
बारिश की दृष्टि अपेक्षित कार्य आगामी बैठक से पूर्व पूर्ण करालंे, जो कार्य बडे़ हंै उन्हंे गति दें किन्तु अस्थाई नवीन कार्यो में इस बात का ख्याल रखें कि इनके कारण निगम के बड़े कार्य प्रभावित ना हों।