कलेक्टर एसपी ने किया जांसापुरा कंटेंटमेंट क्षेत्र का दौरा


 उज्जैन। जिलाधीश आशीष सिंह एवं पुलिस कप्तान मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से आज केडी गेट क्षेत्र के जानसापुरा कंटेंटमेंट क्षेत्र का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं दिशा निर्देश दिए । 
       कलेक्टर ने केडी गेट  चेक  पॉइंट  पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रुपेश द्विवेदी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों से चर्चा की तथा  लॉकडाउन  एवं कर्फ्यू की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की ।कलेक्टर  ने  कहा  कि आवश्यक  वस्तुओं  की  आपूर्ति  निरनंतर  बनी  रहे  यह  सुनिश्चित  किया  जाए । 


  जिलाधीश एवं पुलिस कप्तान ने इसके बाद जानपुरा  मोहल्ले  में  अंदर जाकर  स्थल निरीक्षण किया तथा वहां के रहवासियों  से  उनकी कुशलक्षेम पूछी। जिलाधीश ने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया है कि वे लोग   कर्फ्यू   पूरा पालन करें  व  घरो  से  बाहर  न निकले  ,  उनकी  जरूरत  का   सामान  घर तक  पंहुचाया   जाएगा । उन्होंने  कहा यह  सब   कुछ ही दिनों की बात है ।जब कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण स्थापित कर लिया जाएगा तो   जनसापुरा  को कंटेंटमेंट क्षेत्र से मुक्त घोषित कर दिया जाएगा ।