12 कोरोना  पॉजिटिव मरीजों  की सेकंड  जांच  नेगेटिव   आई, आज घर भेजा गया


उज्जैन।  कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार आ रहा है 11  कोरोना  पॉजिटिव   मरीज  ऐसे  है जिनकी  14 दिन  बाद की  पहली रिपोर्ट  नेगेटिव आई   जांच  के  लिए  भेजी  गई  सेकंड  रिपोर्ट  भी  नेगेटिव  आई  है। पुलिस  ट्रेनिंग  सेंटर   में   क्वारन्टीन  किये  गए  9  मरीज  तथा  आर डी गार्डी    में  भर्ती  3   इस  तरह  कुल 12 मरीजों को  आज  घर  भेजा गया ।   इन्हें   अगले 14  दिन  के  लिए होम क्वॉरेंटाइन  में  रहना होगा। उल्लेखनीय है कि   बड़ी संख्या में मरीजों के ठीक होने  से  प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य  का  अमला उत्साहित  है । 
 
             जिन  मरीजों  को  आज  घर  भेजा  गया  उनमें  पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से सर्वश्री मोहसीन हुसैन 20 वर्ष, हरशाद पिता अशफाक आयु 11 वर्ष, शाहनवाज 35 वर्ष, मुस्‍कान 21 वर्ष, मोहम्मद अरशद 7 वर्ष, नाजनीन 25 वर्ष, अब्दूल अली 56 वर्ष, लालचंद 67 वर्ष, अब्दुल समद 61 वर्ष, आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से डॉ. नरेन्द्र कुमार महाडिक 85 वर्ष, पल्लवी दास 25 वर्ष तथा हसीना बी 50 वर्ष शामिल हैं। 
      कलेक्टर श्री शशांक मिश्र ने घर जाने वाले मरीजों को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी तथा उनसे एहतियात बरतने के लिए कहा।