उज्जैन में 18 और कोविड 19 संक्रमित


उज्जैन। गुरुवार सुबह 9 मरीज सामने आने के बाद दोपहर में 18 मामले सामने आए इसी के साथ संख्या 80 तक पहुँच गई। जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है सभी मामले संक्रमित में क्षेत्रों के हैं।  जिसमे 10 पुरुष और 8 महिला शामिल वही एक नागदा का भी मामला सामने आया है। इसमे नागोरी मोहल्ला और केडी गेट सहित अमरपुरा के मरीज है। इन्हें मिलाकर अब शहर में कुल संक्रमित  मरीजों की संख्या इनके 80 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंच गया है। आज दोपहर में आई मरीजों की लिस्ट में से दम तोड़ चुके मरीजों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें एक डॉक्टर और संक्रमित पाया गया है। जो बेगमबाग क्षेत्र में क्लीनिक का संचालन कर रहा था।


हालांकि इन मरीजों की अभी आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। शाम को रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा की कितने मरीज सामने आए है।