कन्यादान की राशि गरीबो को नकद दान दी


दो माह पूर्व हो गया बेटी का निधन
जबलपुर। जी हाँ  जबलपुर में एक शख्स है द्वारिका मिश्रा।  जिनको बेटी का कन्या दान करना था।। बेटी का 2 माह पूर्व अचानक निधन हो गया। 10  लाख रुपए की राशि जो बेटी के दहेज के लिए एकत्रित की थी। वह राशि लॉक डाउन के दौरान आम जनता को अब मिश्रा  द्वारा बांटा जा रहा है। दरअसल बेटी का विवाह होने के पहले ही उसका निधन हो गया ऐसे में 10 लाख की राशि को गरीब बेसहारा बैंक के बाहर 200 -500 रुपये के लिए परेशान लोगों को दान किया जा रहा है। मिश्र ने इसका प्रचार नही किया। बल्कि ये बात उन लोगो ने सबको बताई जिन्हें नकद  मदद मिली। मिश्रा का कहना है बेटी की आत्मशान्ति के लिए इससे बढकर ओर क्या विकल्प गो सकता है। कोरोनो कि त्रासदी में गरीब रोटी ,ओर दूध के लिए परेशान होते दिखे तो मैने यह 10 लाख की राशि  नगद वितरित करने का निर्णय लिया।