जिले में 9 और कोरोना पॉजिटिव केस



उज्जैन। कल 20 लोगो के कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद आज फिर एक बड़ा पॉजिटिव पाए गए लोगों का आंकड़ा सामने आ रहा है, जिसकी संख्या अब तक कुल 9 बताई जा रही है। बताया जाता है कि इन 9 मामलों में 40 वर्षीय एक डॉक्टर है जोकि बेगमबाग निवासी है, 51 वर्षीय पुरुष उज्जैन, अमरपुरा में 57 वर्षीय महिला, 5 साल की एक बालिका निवासी जानसापुरा, 55 वर्षीय हेलावाड़ी की महिला, 38 वर्षीय खजूर वाली मस्जिद की महिला,एक 89 वर्षीय पुरुष निवासी उज्जैन, 65 वर्षीय महिला जो कि माधव नगर अस्पताल में भर्ती है वहीं एक 42 वर्षीय पुरुष निवासी बड़नगर पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनकी गत दिनों मृत्यु हो गई है लेकिन इनकी रिपोर्ट अब आई है। इन 9 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संक्रमण की सीएमएचओ अनुसूईया गवली ने पुष्टि की है। जिसकी विस्तृत जानकारी आज शाम को कोरोना बुलेटिन में सामने आएगी।