आदमी हु आदमी से प्यार करता हूं, ओर मार दी गोली

बार बार फोन कर  बुलाता था आरोपी


उज्जैन। जिले के कायथा थाना अंतर्गत ग्राम सारोला में एक सिरफिरे मिजाज़ युवक ने गांव के ही एक अन्य युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी।युवक से मिलने की ज़िद करता था। घायल युवक के मना करने पर आरोपी ने गुस्से में उसे गोली मार दी फिलहाल कायथा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। रविवार की सुबह हुई इस घटना में उज्जैन के ग्राम सारोला में रहने वाले युवक रितिक राज सिसोदिया को पीठ पर छर्रे लगे हैं  जो उसकी रीढ़ की हड्डी में फंस गए हैं।
दरअसल गांव में ही रहने वाले एक अन्य युवक वीरेंद्र सिंह ने आज सुबह उसे उस समय गोली मार दी जब वह अपने खेत पर ट्रेक्टर चला रहा था। हमले में घायल हुए रितिक ने बताया कि वीरेंद्र उसे कई दिनों से  मिलने के लिए ज़िद कर रहा था ।  उसे फोन कर बार बार परेशान कर रहा था।रितिक ने ये बात अपने परिवार के लोगों  को भी बताई थी लेकिन रितिक के परिवार को लगा कि वीरेंद्र मज़ाक कर रहा है। इसलिए उन्होंने रितिक की बात को गम्भीरता से नहीं लिया। रितिक के बार बार मना करने पर आरोपी युवक वीरेंद्र इतना गुस्से में आ गया कि उसने आज सुबह अपने खेत  पर काम कर रहे रितिक को पीछे से गोली मार दी और फ़रार हो गया।हमले में घायल रितिक को तुरंत उज्जैन के जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रैफर कर दिया।जानकारी के अनुसार परिजनों ने रितिक को उज्जैन के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।फ़िलहाल कायथा थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।