शहर कांग्रेस ने जलाया सिंधिया का पुतला, पूर्व विधायक भारती सहित 5 कांग्रेस नेताओं को किया पार्टी से बाहर


उज्जैन। बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से दगा करते हुए दिल्ली में बीजेपी का दामन थाम लिया मीडिया प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि  इसके विरोध में शहर अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के बाहर सैकड़ों कांग्रेसजनों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला फूंका गया शहर अध्यक्ष ने कहां की सिंधिया को हमेशा कांग्रेस पार्टी ने मान सम्मान दिया वही केंद्रीय मंत्री पद सहित कई उच्च पदों पर पार्टी द्वारा सम्मानित कर बैठाया गया परंतु सत्ता के लालच में सिंधिया ने कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपते बीजेपी चले गए इधर  ज्योतिरादित्य सिंधिया  बीजेपी में जाने का समर्थन करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के के खिलाफ होने वाली अनुशासनहीनता कृत्यों का समर्थन करने वाले पूर्व विधायक राजेंद्र भारती प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर एवं उमेश सिंह सेंगर पूर्व पार्षद दिलीप परमार एवं नारायण सिंह भाटियाा को शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी द्वारा तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है इस दौरान पूर्व विधायक डॉक्टर बटुक शंकर जोशी पूर्व सभापति आजाद यादव हाफिज कुरैशी विवेक यादव जितेंद्र गोयल शिव लशकरी लालचंद भारती विजय यादव इकबाल भाई भेरूगढ़ वाले अंकित सोनी वरुण शर्मा बबलू पठान शैलेंद्र व्यास चिंतामणि मालवीय महेश सुगंधी सुधीर सांखला सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद थे