गोली चलाने वाला शाहरुख बरेली से गिरफ्तार


नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा मामले में बड़ी कायमाबी हासिल करते हुए क्राइम ब्रांच ने शाहरुख नामके उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पुलिसकर्मी पर गोली तानी थी। शाहरुख पर आरोप है कि हिंसा के दौरान उसने जाफराबाद में 8 राउंड फायर किया था। फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद से शाहरुख की तलाश थी। बताया जा रहा है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उसे बरेली से गिरफ्तार किया है। यही भी कहा जा रहा है कि वह बरेली से भाग गया था और शामली से गिरफ्तार किया गया है। शाहरुख अपने परिवार के साथ नोएडा की अरविंद वाली कॉलोनी में रहता है। शाहरुख ने दिल्ली पुलिस के जवान दीपक हरिया पर गोली तानी थी। दिल्ली पुलिस 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देगी।