पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी की जयंती पर भाजपा दौलतगंज मंडल ने किया रक्त दान


 


उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी दौलतगंज मंडल के द्वारा बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री माननीय स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन सिविल हॉस्पिटल ब्लड बैंक में किया गया। 



भाजपा दौलतगंज मंडल अध्यक्ष  दिग्विजय सिंह चौहान के नैतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी की जयंती पर मंडल द्वारा जिला चिकित्सालय में 13 यूनिट कार्यकर्ताओ ने रक्त दान किया। 



कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक पारस जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जगदीश जी अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जी जोशी, ओम जी जैन, पार्षद सत्यनारायण जी चौहान, आरती जीवन गुरु भाजपा मंडल जितेंद्र कुमावत, अजय तिवारी,  पर्वत सिंह जाट, हेमंत वर्मा,  राकेश यादव, विजय चौहान, राहुल सिंह बेस, अपूर्व देवड़ा, मयंक तिवारी, मोहित शर्मा,  राहुल डोडिया, कपिल  खत्री, मुक्तेश मनावत ,मोहित   शर्मा , बिट्टू बारोड़, अविनाश परमार जय शर्मा सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्तिथ थे।