उज्जैन के महंत ने कहा - कोरोना इलाज में वैक्सीन परीक्षण के लिए मेरा शरीर ले लो


उज्जैन। देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का काम शुरू हो गया है। वहीं वैक्सीन के ड्रग ट्रायल के लिए उज्जैन के नरसिंह घाट पर रहने वाले जुना अखाड़े के महंत कृष्ण गिरी जी महाराज ने अपना शरीर दान देने की पेशकश की है।
उन्होंने कहा कि डॉक्टरों या वैज्ञानिकों को अगर वैक्सीन की सफलता के लिए किसी मानव शरीर की आवश्यकता हो तो मैं अपना शरीर विधिवत दान देना चाहता हूं। जिससे वैक्सीन बनाने में सफलता मिले।
महंत कृष्ण गिरी जी महाराज ने कहा कि अगर वैक्सीन बनाने में सफलता मिलती है, तो दुनिया में जान गंवाने वालों की रक्षा हो सकेगी और मानव कल्याण में मेरा शरीर काम आ सकेगा।
आपको बता दें कि कृष्ण गिरी जी महाराज शहर के पहले महंत हैं, जिन्होंने अपना आश्रम कोरोना योद्धाओं को ठहरने के लिए और उनके भोजन, नाश्ते,और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रशासन को देने की पेशकश की थी।