महंत प्रकाश पुरी महाराज का हुआ निधन

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के पूर्व महंत प्रकाश पुरी महाराज का देवलोक गमन शुक्रवार को तड़के सुबह करीब 3:30 बजे हो गया है महंत प्रकाश पुरी महाराज करीब 40 वर्षों से महाकाल मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े में महंत के रूप में पदस्थ रहे हाल ही में वे हरियाणा के कलावड़ स्थित मठ में पहुंच गए थे वहीं परB विश्राम कर रहे थे महंत प्रकाश पूरी महाराज को वर्ष 1980 में गीता भारती जी की उपस्थिति में उज्जैन स्थित महानिर्वाणी अखाड़े का महंत नियुक्त कर महंत की गद्दी पर बैठाया गया  था।