तर्क संगत कार्यवाही / जुर्माना
उज्जैन। उज्जैन निगम प्रशासन नगर के समस्त प्रकल्पों का मुख्यालय ओर नागरिकों का तीमारदार होता है।
जब कोई भी सार्वजनिक समस्या होती है। तो नगर निगम ही हर आम और खास के निशाने पर होता है।
उज्जैन में कुछ लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि निगम पुलिस ट्रैफिक पर क्यों काम कर रहा है।
ऐसे में सभी को यह सूचित किया जाता है की यह काम लोक स्वास्थ्य की परिधि को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
उज्जैन नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की यह जवाबदेही है कि, जो व्यक्ति किसी भी तरह से अगर लोक स्वास्थ्य को खतरा पहुंचाता है तो उसके विरुद्ध आर्थिक दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
ऐसे लोग जो कर्फ्यू को तोड़कर बाहर निकल रहे हैं। अपने स्वयं के स्वास्थ्य और परिवार के साथ ही दूसरों की जिंदगी को खतरा पहुंचा रहे हैं, इसी आधार पर उनपर जुर्माना/ फाइन अधिरोपित किया जा रहा है।जो तर्कसंगत है।